SIP Investment: वैसे देखा जाए तो अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए पैसे किसी स्कीम में निवेश करने काफी जरूरी होते हैं। निवेश करना इसीलिए जरूरी होता हैं। ताकि हमें अगर भविष्य में पैसों के मामलों में अगर कोई अर्जेंट काम आए तो ऐसी स्थिति में निवेश किए गए पैसों का हम इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा निवेश करने का फायदा यह है कि, आपको जमा राशि पर बढ़िया ब्याज मिलता है। जिससे कि, आपके पैसे खुद-ब-खुद बढ़ जाते हैं।
इसलिए आज हम आपको एक ऐसा निवेश का प्लान बताने जा रहे हैं। जिसमें अगर आप हर महीने केवल 3 हजार रुपए जमा करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर लगभग 13 लाख रुपए मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की वर्तमान में करोड़ों लोगों ने SIP में निवेश करके रखा हैं। क्योंकि, इसमें निवेश करने पर निवेशकों को 12% से लेकर 15% के बीच तगड़ा ब्याज मिलता हैं। जिससे कि, आपके द्वारा जमा की गई राशि में काफी बढ़ोतरी हो जाती हैं और आपको फायदा ही फायदा मिलता हैं।
क्या है एसआईपी?
जिन लोगों को एसआईपी के बारे में पता नहीं हैं, उनको बता दे की एसआईपी का मतलब सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) होता हैं और यह म्युचुअल फंड में पैसे निवेश करने का एक तरीका होता हैं। आप इसमें साप्ताहिक, मासिक, तिमाही, छमाही या फिर वार्षिक के आधार पर निश्चित राशि निवेश (Invest) कर सकते हैं। जबकि, एसआईपी में काफी लचीलापन होता हैं।
जिससे कि, आप अपने हिसाब से और अपनी आर्थिक परिस्थितियों के बुनियाद पर निवेश की राशि कभी भी बदल सकते हैं। इसका मतलब यह है कि, आप छोटी-मोटी राशि हर महीने जमा कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आपको जमा राशि पर आकर्षित ब्याज का लाभ दिया जाता हैं और इसी के साथ चक्रवृद्धि ब्याज भी मिलता हैं। आप इसमें जितने अधिक समय के लिए निवेश करेंगे। उतना ही अधिक रिटर्न आपको यहां पर मिलता हैं।
एसआईपी में निवेश करने पर मिलेंगे ये फायदे
जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही पढ़ा हैं। यदि आप एसआईपी में निवेश करते हैं, तो आपको कई फायदे मिलते हैं। जिनमें से सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की धारा 80c के अंतर्गत सालाना 1 लाख 50 हजार रुपए तक टैक्स में छूट मिलती हैं। यानी की जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्स फ्री रहता हैं।
इसके अलावा अगर आप रेगुलर निवेश करते हैं और अचानक से बाजार में गिरावट आती हैं, तो ऐसी स्थिति में आप एसआईपी को तुरंत रोक सकते हैं। निवेशक इसमें न्यूनतम राशि 100 रुपए जमा कर सकते हैं। जबकि, ज्यादा से ज्यादा जितना चाहे उतना पैसा यानी कि अनलिमिटेड पैसे निवेश कर सकते हैं।
3 हजार पर जमा करने पर मिलेगा 13 लाख रुपए ब्याज
अगर आपको भी निवेश करके 13 लाख रुपए ब्याज का फायदा लेना हैं, तो इसके लिए आपको गणित को समझना होगा। सबसे पहले आपको हर महीने 3 हजार रुपए 15 सालों तक निवेश करने होंगे।
इसके बाद आपको 15 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 13 लाख 9 हजार 97 रुपए ब्याज मिलेगा। वहीं आपको मैच्योरिटी पर टोटल रकम 18 लाख 49 हजार 97 रुपए मिलेगी।
बिजनेस शुरू करने के लिए लोन चाहिए, तो इस योजना से मिलेगा 10 लाख रुपए का लोन