LIC Jeevan Labh Policy: भारत देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने कस्टमर के लिए एक ऐसी पॉलिसी लॉन्च की हैं। जिसके तहत यदि आप मात्र 243 रुपए का प्रीमियम भरते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर लगभग 54 लाख रुपए का सीधा फायदा मिलता हैं। आपको बता दे की एलआईसी जीवन लाभ प्लान (LIC Jeevan Labh Plan) यह एक एंडोमेंट प्लान हैं।
और यह प्लान लिमिटेड प्रीमियम पर नॉन लिंक्ड फायदे के साथ आता हैं। जो भी व्यक्ति अपना बीमा (Insurance) करवाना चाहता हैं, तो उनके लिए यह पॉलिसी बेहद खास है। इस पॉलिसी (Policy) को लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की तरफ से चलाया जा रहा हैं। इस प्लान (Plan) की खासियत यह है कि आपको निवेश के साथ-साथ बीमा का फायदा भी मिलता हैं। तो आईए जानते हैं, इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी।
क्या है एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी?
एलआईसी द्वारा चलाई जा रही जीवन लाभ पॉलिसी (Jeevan Labh Policy) के अंतर्गत निवेशकों को 2 तरह के लाभ मिलते हैं। जिनमें से सबसे पहले अगर आप इस पॉलिसी में पैसे जमा करते हैं, तो आपको बीमा भी मिलता है और मैच्योरिटी पर तगड़ा रिटर्न भी मिलता हैं। आपको बता दे की यह एक एंडोमेंट प्लान (Endowment Plan) हैं। जिसका मतलब यह होता है कि आपको सुरक्षा के साथ पैसों का फायदा मिलता हैं।
इसके अलावा इस पॉलिसी के दौरान अगर किसी पॉलिसी होल्डर की किसी कारण से मृत्यु हो जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में आप पॉलिसी को बीच में बंद कर सकते हैं। जिसके बाद नॉमिनी को पैसा वापस दिया जाता हैं। अगर इसके साथ पॉलिसी होल्डर पॉलिसी खत्म होने तक जीवित रहता हैं, तो ऐसे में कंपनी की तरफ से परिवार को लम सम अमाउंट दी जाती हैं। हालांकि, पैसों की आवश्यकता पड़ने पर लोन (Loan) की सुविधा भी उपलब्ध करवा दी जाती हैं।
एलआईसी जीवन लाभ के फायदे
अगर आपको इस पॉलिसी के फायदे जाने हैं, तो इनमें से सबसे पहले आपको फायदा डेथ बेनिफिट मिलता हैं। अगर किसी वजह से बीमा धारक की पॉलिसी शुरू के दौरान डेथ हो जाती हैं, तो उनके परिवार को वार्षिक प्रीमियम का लगभग 10 गुना भुगतान कंपनी की ओर से किया जाता हैं।
लेकिन इतना सारा लाभ प्राप्त करने के लिए पॉलिसी होल्डर को समय-समय पर प्रीमियम भरना होता हैं। तब जाकर इतना फायदा परिवार को मिलता हैं। अगर पॉलिसी होल्डर जीवित रहता है तो उनको अतिरिक्त बोनस भी दिया जाता हैं। जबकि, लंप सम का लाभ भी मिलता हैं।
ऐसे मिलेगा 54 लाख रुपए का फायदा
अगर आपको भी 54 लाख रुपए का फायदा लेना हैं, तो इसके लिए आपको गणित को समझना होगा। तो देखिए अगर कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र में 25 साल के लिए 20 लाख रुपए सम एश्योर्ड के साथ सेलेक्ट करता हैं, तो उन्हें हर साल 88 हजार 990 रुपए भरने होंगे।
यानी इस हिसाब से आपको हर रोज 243 रुपए की बचत करनी होगी। ध्यान दीजिए आपको 16 साल तक 243 का हर दिन प्रीमियम भरना होगा। जब पॉलिसी होल्डर की आयु 50 साल पूरी हो जाती हैं। तब उस व्यक्ति को मैच्योरिटी पर 54 लाख रुपए मिलते हैं।
सरकार फक्त या महिलांनाच देत आहे मोफत 3 गॅस सिलेंडर, त्वरित अर्ज करा