WhatsApp

RBI Cuts Repo Rate: रेपो रेट में RBI ने की कटौती, अब इतनी सस्ती होगी, होम लोन की EMI, कैलकुलेशन देखें

RBI Cuts Repo Rate: सुत्रों से मिली हुई जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में रेपो रेट (Repo Rate) में लगभग 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की हैं। हालांकि, आरबीआई ने अब तक तीसरी बार ऐसा किया हैं। रेपो रेट में कटौती होने के वजह से कुछ लोगों को यहां पर फायदा (Profit) मिलने वाला हैं। जैसे कि जिन-जिन लोगों ने होम लोन (Home Loan), पर्सनल लोन (Personal Loan) या फिर अन्य लोन (Loan) लिए रखे हैं।

अब उनके ईएमआई (EMI) पर प्रभाव पड़ने वाला हैं। प्रभाव का मतलब अगर आपने हम लिया हैं, तो आपकी ईएमआई अब सस्ती होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, आरबीआई ने रेपो रेट 50 बेसिस पॉइंट घटाकर 5.5 प्रतिशत (Percentage) कर दिए हैं। अब इससे यह होगा कि, जो लोग होम लोन लेने वाले हैं। अब उनके महीने की ईएमआई में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ब्याज और ईएमआई होगी इतनी सस्ती

रेपो रेट में कटौती होने के वजह से अब आपकी होम लोन की मंथली ईएमआई (Home Loan Monthly EMI) कितनी सस्ती होगी। यह अब बैंक (Bank) की ओर से और ब्याज दरों में कटौती की घोषणा करने के बाद ही तय होगा। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि, आरबीआई ने लिए गए निर्णय के बाद बैंकों की ओर से ब्याज दरें घटाएं जा सकती हैं। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति 20 साल के लिए 30 लाख रुपए का होम लोन (Home Loan) लेता हैं।

तो इस हिसाब से आपको कुल मिलाकर 240 महीने ईएमआई भरनी होगी। यदि आपकी लोन की ईएमआई (Loan EMI) 8.75 प्रतिशत सालाना हैं, तो इस हिसाब से आपको हर महीने 26 हजार 511 रुपए तक ईएमआई भरनी होती हैं। अगर वहीं 20 लाख रुपए पर कितना ब्याज (Interest) देना पड़ेगा। इसकी बात करें तो आपको 20 साल में लगभग 33 लाख 62 हजार 717 रुपए सिर्फ ब्याज देना होगा और वहीं लोन और ब्याज मिलाकर आपको 63 लाख 62 हजार 717 रुपए बैंक को देने होंगे।

Repo Rate में कटौती की जाने के बाद ईएमआई कैलकुलेशन

रेपो रेट में कटौती होने के बाद अगर आपकी बैंक होम लोन ब्याज दर (Bank Home Loan Interest Rate) पर अगर कटौती करती हैं, तो आपकी बहुत सारे पैसे बच जाएंगे। फिलहाल अभी बैंक होम लोन लेने पर सालाना 8.75 प्रतिशत ब्याज लेती है। लेकिन अब यहीं ब्याज दर घटकर 8.25 प्रतिशत हो जाएगा। यानी इस हिसाब से देखा जाए तो अब आपको हर एक ईएमआई (EMI) पर 949 रुपए काम देने होंगे।

अब आपको सिर्फ 25 हजार 562 रुपए ही ईएमआई देनी होगी। आपको पहले जो 33 लाख 62 हजार 717 रुपए देने होती थे। अब आपको इतने पैसे देने की जरूरत नहीं हैं। 8.25 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से अब आपको 31 लाख 34 हजार 873 रुपए ब्याज देना होगा। मतलब की लगभग 2 लाख 27 हजार 844 रुपए का फायदा आपको यहां पर मिलता हैं।

आखिर रेपो रेट क्या होता हैं?

देखिए बहुत से ऐसे लोग हैं जिनको अभी तक रेपो रेट क्या होता है? इसके बारे में पता नहीं हैं। तो समझिए रेपो रेट एक वह ब्याज होता हैं, जिस पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (Reserve Bank of India) व्यावसायिक बैंकों को कम समय के लिए पैसे उधार (Money Lending) देती हैं।

मतलब कि, अगर जब आरबीआई बैंक रेपो रेट में कटौती करती हैं, तो जो कमर्शियल बैंक (Commercial Bank) होती हैं, उनको पैसे उधार लेना बहुत सस्ता हो जाता हैं। तो इस हिसाब से बैंक भी अपने कस्टमर को कम बैंक का लोन देती हैं। इसलिए रेपो रेट में जब-जब कटौती होती हैं, तब तब होम लोन लेने वाले को फायदा मिलता हैं।

Leave a Comment