WhatsApp

SBI Amrit Vrishti FD Scheme: 444 दिनों की एफडी करने पर मिलेंगे 5 लाख 46 हजार 330 रुपए, कैलकुलेशन देखे यहां

SBI Amrit Vrishti FD Scheme: भारत देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की हैं। जिसका नाम एसबीआई अमृत वृष्टि फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम हैं। यह स्कीम निवेशकों को केवल 444 दिनों में अमीर बनाने वाली है। अगर आप इसमें सही ढंग से निवेश करते हैं।

इसमें पैसे जमा करने के आपको कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। जैसे कि, आपके पैसे बिल्कुल सुरक्षित रहते हैं। आप कम समय में लखपति बन सकते हैं। जमा राशि पर सालाना आकर्षित ब्याज प्रदान किया जाता हैं। जबकि, इस एफडी स्कीम में पैसे लगाने पर सामान्य नागरिक एवं वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग ब्याज दिया जाता हैं।

एसबीआई अमृत वृष्टि के बारे में जानकारी

एसबीआई की स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपए जमा कर सकते हैं। जबकि, अधिकतम की बात करें तो आप ज्यादा से ज्यादा 3 करोड़ रुपये एक साथ जमा कर सकते हैं। आप इसमें 7 दिनों से लेकर 10 साल के बीच कितने भी दिन निवेश कर सकते हैं।

यहां पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दिया जाता हैं। जबकि, 444 दिनों के लिए निवेश करने पर 7.25 फ़ीसदी तक ब्याज प्रदान किया जाता हैं। अगर आपको किसी दिन अचानक से पैसों की जरूरत पड़ती हैं, तो ऐसी स्थिति में आपके द्वारा जमा किए गए पैसों पर लोन भी ले सकते हैं।

ऐसे मिलता है ब्याज

अगर कोई निवेशक 7 दिनों से लेकर 45 दिनों तक निवेश करता हैं, तो उन्हें 3.05 प्रतिशत ब्याज मिलता हैं। 46 दिनों से लेकर 179 दिनों के लिए पैसे जमा करने पर 5.05 प्रतिशत ब्याज प्रदान किया जाता हैं। वहीं अगर आप 180 दिनों से 210 दिनों के लिए निवेश करते हैं, तो आपको 5.80 फ़ीसदी ब्याज प्रदान किया जाता हैं। 211 दिनों से लेकर 1 साल के लिए पैसा इनवेस्ट करेंगे, तो आपको 6.05 फ़ीसदी ब्याज मिलता हैं।

1 साल से 2 साल के लिए निवेश करने पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दे दिया जाता हैं। 2 से 3 साल हेतु निवेश करेंगे तो 6.45 फ़ीसदी ब्याज मिलता हैं। वहीं 5 साल से लेकर 10 साल के लिए पैसे इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको 6.05 फ़ीसदी ब्याज मिलता हैं। अगर कोई व्यक्ति 444 दिनों के लिए एफडी करता हैं, तो उनको 7.25 प्रतिशत ब्याज दिया जाता हैं।

444 दिनों की एफडी करने पर मिलेंगे 5 लाख 46 हजार 330 रुपए

इतना सारा रिटर्न प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की स्कीम में 444 दिनों के लिए 5 लाख रुपए जमा करने होंगे। इसके बाद आपको जमा राशि पर 7.25 प्रतिशत के हिसाब से 46 हजार 330 रुपए ब्याज मिलेगा। जबकि, मैच्योरिटी पर पूरी अमाउंट 5 लाख 46 हजार 330 रुपए मिलेगी। इस तरह से आप इतना सारा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

5 सालों के लिए निवेश करने पर, मिलेंगे 7.24 लाख रुपए, जानें कैसे

Leave a Comment