WhatsApp

Post Office SSY Scheme: हर महीने 5 हजार रुपए की बचत करके मिलेंगे, 28 लाख रुपए, सिर्फ इतने सालों में

Post Office SSY Scheme: केंद्र सरकार द्वारा एक ऐसी स्कीम को चलाया जा रहा हैं। जिसमें अगर आप थोड़ी-थोड़ी बचत करते हैं, तो आपको कुछ सालों में ही लाखों रुपयों का रिटर्न मिलता है। वैसे देखा जाएं तो सरकार ने महिलाओं के लिए, किसानों के लिए देश के हर एक नागरिक के लिए योजनाओं की शुरुआत की हैं। इसी के साथ सरकार‌ने अब खास करके बेटियों के लिए भी एक स्कीम की शुरुआत की हैं, जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के उज्जवल भविष्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निकाली गई हैं। आपको इसमें लंबे समय तक के लिए निवेश करना होता हैं। तब जाकर आपको मैच्योरिटी पर तगड़ा रिटर्न मिलता हैं। उदाहरण के लिए अगर आप इसमें हर महीने के लिए ₹5000 भी जमा करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर लगभग 28 लाख से अधिक रिटर्न मिलता हैं।

क्या हैं सुकन्या समृद्धि योजना की खासियत?

अगर इस योजना की खासियत की बात करें तो इसमें केवल जन्म से लेकर 10 साल उम्र वाली लड़की ही आवेदन एवं निवेश कर सकती हैं। जिस बच्ची की आयु 11 साल से अधिक हैं, उनका निवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। परिवार में से केवल 2 ही बेटियां आवेदन कर सकती हैं इससे अधिक नहीं। अगर ऐसी स्थिति आती है कि तीन जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं।

तो ऐसे परिस्थिति में खाता खोलने की अनुमति दी जाती है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर निवेशकों को सबसे अधिक ब्याज प्रदान किया जाता हैं, जो किसी भी योजना में नहीं दिया जाता हैं। जब लड़की की आयु 18 साल पूरी हो जाती हैं, तब वह खुद अकाउंट ऑपरेट कर सकती हैं। जबकि, लड़की निवेश की गई राशि से 50% तक राशि निकाल भी सकती हैं।

कितने रुपए से निवेश कर सकते हैं?

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेशकों को हर साल पैसे जमा करने होते हैं। आपके यहां पर मासिक निवेश की सुविधा उपलब्ध करके नहीं दी गई हैं।  निवेश राशि की बात करें तो इसमें आप न्यूनतम राशि 250 रुपए जमा कर सकते हैं।

जबकि, सालाना अधिक राशि 1 लाख 50 हजार रुपए तक निवेश कर सकते हैं। आप डेढ़ लाख से ऊपर एक रुपया भी निवेश नहीं कर सकते हैं। अगर ब्याज की बात की जाए तो आपको 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दर प्रदान किया जाता हैं।

अकाउंट कब बंद कर सकते हैं?

सबसे पहले आपको इस योजना में 21 साल तक निवेश करना होता हैं। यानी की 15 सालों तक पैसे जमा करने होते हैं और 21 साल बाद यह अकाउंट मैच्योर हो जाता है। लेकिन किसी कारण बीच में ही बेटी की मृत्यु हो जाती हैं।

तो ऐसी स्थिति में खाता ओपन करने के 5 साल बाद खाते को बंद किया जा सकता है। इसके अलावा अगर बेटी की उम्र 18 साल हो जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में भी आपको खाता बंद करने की सुविधा मिलती हैं।

₹5000 जमा करने पर कैसे मिलेंगे 28 लाख रुपए

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेशकों को हर साल पैसे जमा करने होते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप हर महीने 5 हजार रुपए की बचत करते हैं तो इस हिसाब से आप हर साल 60 हजार रुपए की बचत कर लेंगे। तो आपको इन 15 सालों में लगभग 9 लाख रुपए तक की राशि जमा करनी होती हैं।

इसके बाद आपको जमा राशि पर 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दर के हिसाब से 18 लाख 71 हजार 31 रुपए सिर्फ ब्याज मिलेगा और वहीं मैच्योरिटी पर टोटल रकम 27 लाख 71 हजार 31 रुपए मिलेगी।

मोफत राशनसाठी नवा नियम लागू, आज पासून फक्त या कार्डधारकांना मिळणार मोफत राशन

Leave a Comment